बिहार एमएलसी चुनाव: आज हो रही मतगणना, काउंटिंग सेंटर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बिहार एमएलसी चुनाव के लिए मतगणना जारी है। इस बार 24 सीटों के लिए 187 प्रत्याशियों ने किस्मत अजमाई है। 24 सीटों पर चार अप्रैल को वोटिंग हुई थी। एनडीए से जेडीयू 11 और बीजेपी 12 सीटों पर लड़ रही है। सभी मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। पुलिस ने ट्रैफिक के रूट में थोड़े बदलाव किए। केंद्र के आसपास भीड़ न लगे इसको लेकर प्रशासन अलर्ट है।
