नेता जी को ग्रामीणों ने बना लिया बंधक, गए थे चमकी बुखार पीड़ितों की मौत पर संवेदना जताने
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इन दिनों बिहार में चमकी बुखार का आतंक फैला है जिसकी चपेट में अबतक 145 से ज्यादा बच्चे आ चुके हैं. इसी बीच रविवार को लालगंज के वैशाली स्थित हरिवंशपुर गांव में चमकी बुखार की चपेट से हुई मौतों पर संवेदना व्यक्त करने के लिए लोजपा विधायक राजकुमार शाह गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें बंधक बना लिया. बंधक बनाने की खबर पाकर विधायक को छुड़ाने के लिए पुलिस फोर्स गांव पहुंची.
