बिलावल भुट्टो बोले- स्पीकर को बलि का बकरा बनाया जा रहा, इमरान कुर्सी नहीं छोड़ना चाहते
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तानी में जारी सियासी संकट के बीच बिलावल भुट्टो ने कहा कि इमरान को गलत सलाह दी जा रही है। बहुमत जाने के बाद इनको साजिश याद आ रही है। जब साजिश हो रही थी तभी बोलते। 7 मार्च को इन्होंने कुछ क्यों नहीं बोला? संविधान और लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश हो रही है। इमरान कुर्सी छोड़ना नहीं चाहते। स्पीकर को बलि का बकरा बनाया जा रहा है।
