पाकिस्तान के विदेश मंत्री के रूप में बिलावल भुट्टो जरदारी ने ली शपथ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: newsdrum
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के 33 वर्षीय चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी देश के विदेश मंत्री बने। कल पीएम शहबाज शरीफ की मौजूदगी में राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने उन्हें शपथ दिलाई। 11 अप्रैल को बतौर पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शपथ ली थी। उनकी गठबंधन सरकार में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। दूसरी तरफ, नवाज शरीफ के ईद के बाद वतन लौटने की बात सामने आई है।
