अमेरिका में 'स्वस्तिक' को बैन करने के लिए बिल पेश, हिन्दू संगठन नाराज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका के एक बड़े हिन्दू संगठन 'हिन्दू अमेरिका फाउंडेशन' ने हिंदुओं के पवित्र प्रतीक चिन्ह 'स्वास्तिक' पर प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में अभियान चलाया है। संगठन ने अमेरिका के राज्य मैरीलैंड में हाउस ऑफ डेलीगेट्स के एक बिल पर आपत्ति जाहिर की है। गौरतलब है कि इस बिल में कपड़ों, किताबों, स्कूल और ऐसी ही अन्य जगहों पर स्वास्तिक के इस्तेमाल को बैन करने की बात कही गई है।
