बिप्लब देब त्रिपुरा से राज्यसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवार नामित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
बिप्लब देब को त्रिपुरा से राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया। पार्टी ने शुक्रवार शाम पूर्व सीएम के नाम का ऐलान किया है। त्रिपुरा की एक राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव 22 सितंबर को होना है। बिप्लब देब ने इस साल मई में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद बीजेपी ने माणिक साहा को राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया।
