भाजपा में आंतरिक कलह की अटकलों के बीच बिप्लब देब का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राजभवन में राज्यपाल एसएन आर्या से मिलने के बाद देब ने अपने इस फैसले की जानकारी दी। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी चाहती है कि वह संगठन को मजबूत करने के लिए काम करें और इसलिए उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। उनके कैबिनेट के साथियों ने उनके इस्तीफे पर हैरानी जताई है।