भाजपा ने मेयर पद के लिए उम्मीदवार की घोषणा की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों द्वारा नामांकन भरे जाने के बाद अब भाजपा ने भी मेयर और डिप्टी मेयर के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। भाजपा ने मेयर पद के लिए पीतमपुरा वार्ड से पार्षद रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई है। जबकि राम नगर वार्ड से भाजपा के पार्षद कमल बागड़ी डिप्टी मेयर के लिए नामांकन भरेंगे। यह चुनाव 6 जनवरी को होने वाले हैं।
