गोवा में 34 सीटों पर बीजेपी ने की उम्मीदवारों की घोषणा, सीएम सावंत सैंकलिम से लड़ेंगे चुनाव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गोवा में कुल 40 विधानसभा सीटें हैं। जिनमें से 34 सीटों पर आज बीजेपी ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। बता दें सीएम प्रमोद सावंत सैंकलिम से, जबकि उप-मुख्यमंत्री मनोहर अजांकर मारगांव विधानसभा सीट से प्रत्याशी होंगे। जिन उम्मीदवारों का नाम घोषित किया गया है, उनमें से 9 अल्पसंख्यक समुदाय के हैं। अब 6 उम्मीदवारों के नामों पर फैसला होना बाकी है। 14 फरवरी को गोवा में मतदान होगा।
