बीजेपी ने कर्नाटक में चुनाव प्रभारी बनाए धर्मेंद्र प्रधान, सिक्किम में संगठन में किए बदलाव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
बीजेपी ने सिक्किम में पार्टी संगठन में फेरबदल किए। सिक्किम में पार्टी ने डीआर थापा को प्रदेशाध्यक्ष बनाया। विधायक एनके सुब्बा को विधायी पार्टी लीडर बनाया गया। विधायक डीटी लेपचा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया। दूसरी तरफ, कर्नाटक में चुनाव प्रभारी के तौर पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नियुक्त किए गए। तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई को राज्य में सह-प्रभारी बनाया गया।
