भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश, शेखावत को पंजाब का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: news18
केद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है जबकि गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है. भाजपा की ओर से जारी अलग-अलग विज्ञप्तियों में यह जानकारी दी गई. उत्तर प्रदेश में धर्मेंद्र प्रधान के साथ केंद्रीय मंत्रियों अनुराग सिंह ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, शोभा करंदलाजे, अन्नपूर्णा देवी के अलावा पार्टी महासचिव सरोज पांडे, हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु और राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर को सह प्रभारी बनाया गया है.