राष्ट्रपति चुनाव में नीतीश कुमार के रुख से आशंकित बीजेपी, प्लान बी पर काम जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जुलाई में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में नीतीश कुमार के रुख से आशंकित बीजेपी प्लान बी पर काम कर रही है। जिसके तहत जेडीयू के समर्थन न देने पर बीजेडी और वाईएसआर कांग्रेस का समर्थन हासिल किया जाएगा। हालांकि, अगर नीतीश कुमार एनडीए के साथ रहे तो बीजेपी बीजेडी या वाईएसआर कांग्रेस में से किसी एक के समर्थन के सहारे अपने मनपसंद व्यक्ति को राष्ट्रपति बनाने में सफल हो जाएगी।
