अटल समाधि पहुंचे राहुल पर बीजेपी हमलावर, खुर्शीद ने राहुल की तुलना भगवान राम से की
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Social news
राहुल गांधी के दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पहुंचने पर बीजेपी बोली, "अगर कांग्रेस वाकई अटलजी का सम्मान करती है, तो गौरव पांधी को पार्टी से निकालें, जिन्होंने अटल जी को ब्रिटिश मुखबिर बताया था।" दूसरी तरफ, सलमान खुर्शीद ने राहुल गांधी को भगवान राम और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भरत बताया। खुर्शीद बोले- "जहां भगवान राम नहीं पहुंचते थे, भरत उनकी खड़ाऊ वहां ले जाते थे।"
