बीजेपी ने उत्तराखंड की 70 और गोवा की 40 सीटों पर उम्मीदवारों के लिए किया विचार-विमर्श
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीजेपी ने रविवार को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए सभी 70 सीटों पर चर्चा की। इसके अलावा, गोवा विधानसभा चुनाव के लिए भी उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई। बकौल गोवा सीएम प्रमोद सावंत, चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की अंतिम सूची 19 जनवरी को आएगी। बैठक में प्रमोद सावंत, चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस, जी किशन रेड्डी सहित संगठन मंत्री मौजूद थे। उत्तराखंड और गोवा में एक ही दिन मतदान होगा।
