राहुल गांधी के चीन पर दिए बयान पर भड़की भाजपा, कहा- उन्हें पार्टी से निकाले कांग्रेस
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चीन को लेकर दिए गए बयान पर सियासत गरमा गई है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस को ऐसी देश-विरोधी मानसिकता के लिए राहुल को पार्टी से निकाल देना चाहिए। वहीं, भाजपा के अन्य नेताओं ने भी राहुल पर निशाना साधा है। दरअसल, राहुल ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर कहा था कि चीनी सैनिक भारतीय सैनिकों को पीट रहे हैं।