पहलवान योगेश्वर दत्त को बरोदा सीट से बीजेपी ने दिया टिकट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पहलवान योगेश्वर दत्त फिर राजनीति के अखाड़े में किस्मत आजमाने को तैयार हैं। बीजेपी की तरफ से फिर से उनपर दांव लगाया गया। उन्हें हरियाणा के बरोदा विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने दोबारा अपना उम्मीदवार बनाया। बता दें योगेश्वर इससे पहले साल 2019 में भी इसी सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे। लेकिन वह कांग्रेस के कृष्ण हुड्डा से हार गए थे।
