x

कंपनियों और व्यक्तियों से भाजपा को मिला 750 करोड़ रुपये चंदा, कांग्रेस से पांच गुना ज्यादा

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Shortpedia

भाजपा को लगातार सातवें साल व्यक्तियों और कंपनियों से सबसे ज्यादा चंदा मिला है। 2019-20 में पार्टी को कंपनियों, संस्थाओं और अलग-अलग लोगों से लगभग 750 करोड़ रुपये का चंदा मिला है। पार्टी की तरफ से चुनाव आयोग को भेजी गई रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। यह रकम इसी दौरान कांग्रेस को मिले लगभग 139 करोड़ रुपये से पांच गुना अधिक है। बता दें कि यह इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिये मिले चंदे से अलग राशि है।