पैगंबर पर टिप्पणी: बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा सस्पेंड, दिल्ली के मीडिया हेड पार्टी से बाहर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Abp live
बीजेपी ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाली प्रवक्ता नूपुर शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। नूपुर ने 10 दिन पहले एक टीवी डिबेट में ये टिप्पणी की थी। पार्टी की कार्रवाई के बाद उन्होंने अपनी टिप्पणी के लिए खेद जताकर कहा कि वे अपने शब्द वापस लेती हैं। बीजेपी ने इसी तरह की टिप्पणी पर दिल्ली के मीडिया हेड नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निकाल दिया है।
