दिल्ली तलब किए गए सीएम जयराम, राजनीतिक हलचल शुरू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भाजपा हाईकमान ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को नई दिल्ली तलब किया। इससे राजनीतिक हलचल शुरू हुई। ठाकुर को शिमला पहुंचते ही फिर से बुलाया गया है। कांग्रेस को तो इससे सीएम को घेरने का मौका मिल गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इससे पहले बुधवार को नई दिल्ली गए थे। उनकी बुधवार देर रात को भी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी बात हुई थी।
