भाजपा कब्रिस्तान नहीं बल्कि मंदिरों पर खर्च कर रही है जनता का पैसा- योगी आदित्यनाथ
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पहले जनता का पैसा 'कब्रिस्तान' के लिए जमीन पर खर्च किया जाता था, लेकिन उनकी भाजपा सरकार के तहत मंदिरों के उत्थान के लिए इस पैसे का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की जनता को लुभाने के लिए कई अन्य घोषणाएं भी की है।