बेजोस नहीं बताते हैं कि क्या लिखना है और क्या नहीं : वॉशिंगटन पोस्ट
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
वॉशिंगटन पोस्ट द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ लिखने का विवाद खत्म नहीं हो रहा है. वहीं शुक्रवार को विदेशों में bjp के मामले देखने वाले विजय चौथाईवाले ने ट्वीट किया कि मिस्टर जेफ बेजोस, वॉशिंगटन में अपने कर्मचारियों को समझाइए, नहीं तो आपका रिझाने का प्रयास समय और पैसा बर्बाद करने जैसा होगा. इस पर वॉशिंगटन पोस्ट ने जवाब दिया कि यह बात बेजोस नहीं बताते कि क्या लिखना है और क्या नहीं लिखना.
