हेमंत बिस्वा सरमा ने आज असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
बीजेपी नेता हेमंत बिस्वा सरमा ने आज असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में आज 12 बजे राज्यपाल जगदीश मुखी ने हेमंत बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के अलावा अन्य मंत्री भी शपथ ले रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे।
