बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को रांची एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया, जानें मामला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Lagatar24
रांची पहुंचे बीजेपी नेता कपिल मिश्रा को आज सुबह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया। वो मृतक रूपेश पांडेय के परिवार से मिलने हजारीबाग जा रहे थे। उन्होंने ट्वीट किया, 'रांची एयरपोर्ट पर मुझे पुलिस द्वारा रोका गया है, एयरपोर्ट से बाहर निकलने पे रोक लगाई जा रही है। ये कौन सा कानून है? मृतक रूपेश पांडेय के शोक संतप्त परिवार से मिलने से रोक क्यों? कैसा डर?'
