भाजपा नेता लोकनाथ चटर्जी पर पार्टी सदस्य के यौन शोषण का आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
भाजपा युवा मोर्चा के एक कार्यकर्ता ने पश्चिम बंगाल में भाजपा लीगल सेल प्रभारी लोकनाथ चटर्जी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। उसने उन पर यौन उत्पीड़न करने के अलावा मारपीट का भी आरोप लगाया। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकायत के साथ ही पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी पत्र लिखा। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके साथ यह घटना 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर के बीच घटी।
