ममता से मिलकर स्वामी ने केंद्र पर बोला हमला, मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड किया जारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने के बाद भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आज सुबह अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। उन्होंने लिखा कि मोदी सरकार इकोनॉमी, सीमा सुरक्षा, विदेश नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा जैसे मुद्दे पर फेल रही है। आप हमें बताये कि इन विफलताओं की जिम्मेदारी किसकी है।
