भाजपा मंत्री बोले- महंगाई और अर्थव्यवस्था की स्थिति के लिए नेहरू का भाषण जिम्मेदार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
मध्य प्रदेश के एक भाजपा मंत्री ने देश की महंगाई के लिए जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराया है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि 15 अगस्त, 1947 को लाल किले की प्राचीर से दिए गए नेहरू के भाषण की गलतियों के कारण अर्थव्यवस्था की यह स्थिति है। उन्होंने कहा कि अगर देश के पहले प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी ने अर्थव्यवस्था को अच्छी स्थिति में छोड़ा होता तो महंगाई नियंत्रण में होती।