गुजरात में बीजेपी विधायक और 25 अन्य लोग जुआ खेलने और शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ABP
गुजरात में बीजेपी विधायक केसरी सिंह सोलंकी और 25 अन्य लोग जुआ खेलने और शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार हुए। पंचमहल जिला पुलिस ने उनके पास से शराब की बोतलें भी बरामद कीं। क्लब गोधरा-पावागढ़ रोड पर स्थित है। केसरी जुलाई 2020 में तब चर्चा में थे, जब राज्यसभा सीटों पर चुनाव थे। उस दौरान ये कयास लगाए जा रहे थे कि शायद वो क्रॉस वोटिंग में शामिल थे।
