पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायक कृष्ण कल्याणी ने थामा टीएमसी का दामन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पश्चिम बंगाल में बीजेपी को एक और झटका लगा। आज पार्टी के पूर्व विधायक कृष्ण कल्याणी टीएमसी सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हुए। उन्हें रायगंज में बीजेपी सांसद देबाश्री चौधरी के खिलाफ बयानबाजी के बाद बीजेपी नेतृत्व द्वारा कारण नोटिस भेजा गया था। उसके अगले ही दिन उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा था कि वो उस पार्टी में नहीं रह सकते, जिसमें देबाश्री है।
