बीजेपी विधायक का बयान- 'जोधाबाई और अकबर में नहीं था प्रेम, सत्ता के लिए बेटी को दांव पर लगाया'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
धर्म संवाद कार्यक्रम में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, 'अकबर और जोधाबाई में कोई प्रेम नहीं था। सत्ता के लिए बेटी को दांव पर लगाया गया। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।' उनके इस बयान पर राजपूत समाज ने ऐतराज जताते हुए कहा कि ये टिप्पणी समाज को नीचा दिखाने वाली है। विधायक ने माफी मांगते हुए कहा कि वो किसी को आहत नहीं करना चाहते थे।
