x

भाजपा सांसद का महुआ मोइत्रा पर उन्हें 'बिहारी गुंडा' कहने का आरोप

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा पर उन्हें 'बिहारी गुंडा' कहने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि बुधवार को सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी संसदीय समिति की बैठक के दौरान महुआ ने उनके लिए ये शब्द इस्तेमाल किए। इसे बिहार के स्वाभिमान पर हमला बताते हुए उन्होंने कहा कि TMC को हिंदी बोलने वालों से खुन्नस है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए महुआ ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है।