बदायूं सांसद ने की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बदायूं की बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने लोकसभा अध्यक्ष से पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से टीएमसी सांसद नुसरत जहां की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की। पत्र में बदायूं सांसद ने नुसरत जहां पर अमर्यादित आचरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नुसरत जहां ने लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ के दौरान अपने नाम का उच्चारण नुसरत जहां रूही जैन के रूप में किया था।
