बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया। उन्होंने राहुल पर अपने भाषण से लोगों को उकसाने का आरोप लगाया। निशिकांत ने ट्वीट कर कहा, 'राहुल गांधी जी की मानसिकता जिन्ना के दो राष्ट्र के सिद्धांत की है। कल लोकसभा में दिया उनका भाषण देश को टुकड़ों में बांटने की साजिश है, आज उनके खिलाफ लोकसभा स्पीकर जी को विशेषाधिकार हनन व गलतबयानी का नोटिस दिया।'
