मनचाही सीट न मिलने पर प्रज्ञा ठाकुर ने स्पाइसजेट के खिलाफ दर्ज की शिकायत
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शनिवार को दिल्ली से भोपाल जा रही बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने भोपाल हवाईअड्डे पर स्पाइसजेट में मनचाही सीट न मिलने और कर्मचारियों के खराब व्यवहार को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. सूत्रों के मुताबिक, जब विमान भोपाल एयरपोर्ट पर उतरा तो प्रज्ञा ठाकुर विमान में ही धरने पर बैठ गईं और एयरपोर्ट के डायरेक्टर के रिक्वेस्ट करने पर बाहर आईं. हालांकि इस मामले की जांच सोमवार को की जाएगी.
