बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, मेनका और वरुण गांधी सूची से बाहर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय जनता पार्टी ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की। बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मेनका और वरुण गांधी को जगह नहीं मिली है। दरअसल, वरुण गांधी लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सरकार के खिलाफ मुखर हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 80 नेताओं को लिया गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, एमएम जोशी, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम हैं।
