भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक, यूक्रेन और रूस को दान देने की अपील
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट आज हैक हो गया और हैकर्स ने उनके अकाउंट से रूस और यूक्रेन को समर्थन करने वाले ट्वीट किए। यही नहीं, हैकर्स ने लोगों से यूक्रेन और रूस की मदद करने के लिए क्रिप्टोकरेंसी में दान देने की अपील भी की। अभी नड्डा के अकाउंट को वापस रिस्टोर कर दिया गया है और ट्वीट डिलीट कर दिए गए हैं। विशेषज्ञों की टीम मामले की जांच कर रही है।