बीजेपी ने जारी की 17 उम्मीदवारों की सूची, लखनऊ में ये होंगे उम्मीदवार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को 17 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी। इसमें बड़ी बात यह है कि लखनऊ कैंट से ब्रजेश पाठक को प्रत्याशी बनाया गया है। इस दौरान सरोजनीनगर से विधायक मंत्री स्वाति सिंह का टिकट कटा। यहां से राजेश्वर सिंह को प्रत्याशी बनाया गया। हृदय नारायण दीक्षित की भी उम्र 75 वर्ष से अधिक होने के कारण उनका टिकट कटा गया है।
