बीजेपी ने जारी की लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Orissa post
बीजेपी ने लोकसभा उपचुनाव के लिए रामपुर से घनश्याम लोधी और आजमगढ़ से भोजपुरी अभिनेता दिनेश लाल यादव "निरहुआ" को दोबारा प्रत्याशी बनाया। विधानसभा उपचुनावों के लिए त्रिपुरा की टाउन बोरदोवली से डॉ. मणिक शाह, अगरतला से डॉ. अशोक सिन्हा, सुरमा से स्वप्न दास पॉल, जुबराजनगर से मालिना देबनाथ को प्रत्याशी बनाया। आंध्र प्रदेश के आत्मकूर से जी. भरत कुमार यादव, दिल्ली के राजिन्दर नगर से राजेश भाटिया तो झारखंड की मंदर सीट से गंगोत्री कुजुर को उतारा गया है।
