भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business standard
भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रवक्ता नुपुर शर्मा को विवादित टिप्पणी के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया है। उन्होनें दिल्ली पुलिस से शिकायत की है कि उन्हें जान से मारने कि धमकियां मिल रही हैं। जिसके बाद उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई है। करीब 10 दिन पहले एक टीवी डिबेट में नुपुर शर्मा ने विवादित बयान दिया था। जिससे कॉन्ट्रोवर्सी बढ़ गई थी। हालांकि बाद में नुपुर ने अपना बयान वापस लिया था।
