x

गोवा 40 में से 38 सीटों पर लड़ेगी बीजेपी, बेनालिम और नुवेम में नहीं उतारेगी उम्मीदवार

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Deccan Herald

गोवा में सत्ताधारी बीजेपी ने प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में 40 में से 38 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का फैसला किया। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने ये जानकारी दी। पदाधिकारी ने बताया कि दो विधानसभा क्षेत्रों- बेनालिम और नुवेम में पार्टी अपने चुनाव चिन्ह पर कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगी। बेनालिम और नुवेम हलकों में लोग परंपरागत रूप से गैर-भाजपाई उम्मीदवारों के लिये मतदान करते हैं।