लखनऊ में बीजेपी आज बनाएगी यूपी चुनाव की रणनीति, जेपी नड्डा करेंगे संबोधित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों की गुरुवार को हुई बैठक में मिशन 2022 की रणनीति पर मंथन हुआ। पार्टी बूथस्तर तक लगातार सेवा कार्यक्रम जारी रखेगी। यूपी व केंद्र की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के लिए संगठन की पूरी टीम को लगाया जाएगा। इसी के साथ आज होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की रूपरेखा तय की गई। बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल नहीं हुए।
