देश के 512 जिलों में कार्यालय खोलेगी बीजेपी, 212 अब तक बने
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीते दिन गुरुग्राम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि बीजेपी देश के 512 जिलों में कार्यालय खोलेगी, जिसमें से 212 जिला कार्यालय अब तक बने। 163 कार्यालय निर्माणाधीन हैं। सिग्नेचर चौक स्थित पार्टी के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन का महत्व समझाया। उन्होंने बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
