'ममता' को 10 लाख 'जय श्री राम' लिखे पोस्टकार्ड भेजने की तैयारी कर रही है BJP
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
शनिवार को बंगाल में TMC की बैठक से पहले प्रदर्शन कर "जय श्री राम" के नारे लगाने वाले BJP कार्यकर्ताओं को खदड़ने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया था जिसके बाद अब राज्य में "जय श्री राम" के नारे पर सियासत और तेज हो गई है. वहीं इस घटना के बाद बंगाल BJP ने 'दीदी' को 'जय श्री राम' लिखे 10 लाख पोस्टकार्ड भेजने का फैसला किया है. इसकी जानकारी बैरकपुर से नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन सिंह ने दी.
