x

15 में से 10 सीटों पर भाजपा जीती, हिमाचल में कांग्रेस सरकार पर खतरा

Shortpedia

Content Team
Image Credit: newsbyte

3 राज्यों की 15 सीटों पर हुए राज्यसभा चुनाव के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों में 8 सीटें भाजपा के खाते में गई, जबकि शेष 2 सीटों पर समाजवादी पार्टी (SP) जीत हासिल करती दिख रही है। इसके अलावा कर्नाटक की 4 सीटों में से एक सीट पर भाजपा और 3 पर कांग्रेस की जीत हुई, जबकि हिमाचल प्रदेश की इकलौती सीट को भाजपा ने सत्तारूढ़ कांग्रेस के हाथ से छीन लिया।