त्रिपुरा में निकाय चुनाव में बीजेपी ने 334 में से 112 सीटें निर्विरोध जीतीं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: tv9hindi
त्रिपुरा में निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ बीजेपी ने कुल 334 सीटों में से 112 सीटें निर्विरोध जीतीं। शेष 222 सीटों के लिए कुल 785 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसके लिए 25 नवंबर को मतदान होना है। माकपा के 15, टीएमसी के 4, कांग्रेस के 8, एआईएफबी के 2 और 7 निर्दलीय उम्मीदवारों सहित 36 उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन वापस ले लिया था। इसलिए बीजेपी ने 112 सीटें निर्विरोध जीतीं।
