केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर पर भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, बेटे की पिस्तौल मिली
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में केंद्रीय राज्य मंत्री और मोहनलाल गंज से सांसद कौशल किशोर के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया में बने मकान में एक युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विनय श्रीवास्तव (24) के रूप में हुई है, जो भाजपा का कार्यकर्ता है। पुलिस को मौके से किशोर के बेटे विकास किशोर की पिस्तौल मिली है। मृतक के परिजनों ने 6 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।