पश्चिम बंगाल में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या, टीएमसी समर्थकों पर लगा आरोप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में आज एक बीजेपी नेता की पीट-पीटकर हत्या की गई। बीजेपी ने इसके लिए टीएमसी समर्थकों को जिम्मेदार ठहराया। भगवानपुर इलाके में एक कॉलेज के पास केलेघई नदी के किनारे शंभु मैती नाम के व्यक्ति का शव मिला, जिसके शरीर पर चाकू के घाव के कई निशान थे। टीएमसी ने आरोप खारिज किए। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
