अमित शाह के बंगाल दौरे के बीच फंदे से लटकता मिला भाजपा कार्यकर्ता का शव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कोलकाता दौरे से कुछ घंटे पहले बीजेपी के एक कार्यकर्ता की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली। इस मौत के बाद पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी टीएमसी और मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी के बीच नए सिरे से हिंसा और मौतों को बढ़ावा देने के आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। बीजेपी की युवा शाखा के सदस्य अर्जुन चौरसिया अपने घर के पास एक सुनसान इमारत में लटके मिले।
