पाकिस्तानी विदेश मंत्री की टिप्पणी के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Jansatta
पीएम मोदी के खिलाफ पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की टिप्पणी के विरोध में अब दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। इससे पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बिलावल के यूएन में कश्मीर राग अलापने पर कहा था, 'ओसामा बिन लादेन की मेजबानी करने वाले और पड़ोसी देश की संसद पर आतंकी हमला कराने वाले देश की विश्वसनीयता ऐसी नहीं है कि वह इस परिषद में आकर उपदेश दे।'
