हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, 62 उम्मीदवारों में 5 महिलाएं शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: britannica
भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह 62 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इनमें 5 महिलाएं शामिल हैं। सूबे के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिराज सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनके खिलाफ कांग्रेस के चेतराम मैदान में हैं। अनिल शर्मा मंडी और सतपाल सिंह सत्ती उना से चुनाव लड़ेंगे। राज्य में सिंगल फेज में 12 नवंबर को मतदान होगा। नतीजे 8 दिसंबर को घोषित होंगे।