x

भाजपा की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कल, पीएम मोदी करेंगे संबोधित

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

आगामी पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा के चुनावों की आहट के बीच रविवार को यहां भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में होनी वाली कोविड प्रोटोकाल को ध्यान रखते हुए नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के कन्वेंशन सेंटर में होने जा रही इस बैठक के बारे में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने विस्‍तार से जानकारी दी है।